सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ सैफई में दर्ज हुआ मामला, जानें इसकी वजह

By अनुराग गुप्ता | Feb 21, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ सैफई में आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। दरअसल, अखिलेश यादव ने मतदान के दौरान अपने गृह क्षेत्र में मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत की थी। जिसे लेकर उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ। 

इसे भी पढ़ें: बहन पल्लवी के खिलाफ चुनावी प्रचार कर रहीं अनुप्रिया पटेल, दिलचस्प हुई सिराथू सीट पर लड़ाई

अखिलेश ने पत्नी संग किया था मतदान

अखिलेश यादव ने रविवार को पत्नी डिंपल यादव के साथ मतदान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि बाबा मुख्यमंत्री 5 साल रहे। आप ने अपने मेडिकल कॉलेज को वो सुविधा क्यों नहीं दी जो पीजीआई की हैं। ज़िम्मेदार कौन है? सैफई का जो विकास हुआ वो एक दिन का नहीं है। बाबा मुख्यमंत्री को कोई काम करना नहीं है कोई अच्छा काम देखना नहीं है।

प्रमुख खबरें

Anant Chaturdashi 2026 पर क्यों पहनते हैं 14 गांठों वाला अनंत सूत्र,जानिए इसका धार्मिक महत्व

England में सिख बस चालक पर हमला, बस लेकर भागा यमनी नागरिक, कैमरे में कैद पूरी घटना

Balochistan में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर, 23 बंधक छुड़ाए

अगले हफ्ते 6 कंपनियों के IPO होंगे लॉन्च, 3825 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी