By Renu Tiwari | Nov 20, 2025
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने ‘प्रोवोग इंडिया लिमिटेड’ के एक पूर्व निदेशक एवं एक पूर्व कर्मचारी समेत चार लोगों के खिलाफ कंपनी से 90 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई में स्थित ‘प्रोवोग इंडिया लिमिटेड’ पुरुषों एवं महिलाओं के परिधान और एक्सेसरीज (सहायक सामग्री) समेत कई तरह के उत्पाद बनाती और बेचती है।
उन्होंने कहा कि आरोपियों ने ग्राहकों (कर्जदारों) से मिलने वाली रकम अपने फायदे के लिए नहीं ली। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रोवोग इंडिया लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक निखिल चतुर्वेदी (55) ने शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारी ने बताया कि यह अपराध 2018 और 2023 के बीच किया गया था। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।