करीबी की हुई मौत, लेकिन YMCA पर कदम थिरकाने से खुद को नहीं रोक पाए ट्रंप, होने लगे ट्रोल

By अभिनय आकाश | Sep 12, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को न्यूयॉर्क यांकीज़ खेल में भाग लेने और 'वाईएमसीए' गाने पर थिरकने को लेकर ट्रोल होने लगे। यह घटना यूटा में उनके करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की हत्या के एक दिन बाद हुई है। अपने ख़ास सूट और लाल टाई पहने ट्रंप, यांकीज़ टीम के अध्यक्ष रैंडी लेविन के बगल में बैठे थे और पूरे मैच के दौरान उनसे बातें करते रहे। खेल के दौरान उन्हें कई बार अकेले बैठे भी देखा गया। ट्रम्प की खेल में उपस्थिति 9/11 हमलों की वर्षगांठ पर भी हुई। बाद में जब स्टेडियम में 'वाईएमसीए' गाना बजाया गया, तो राष्ट्रपति अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही संगीत पर नाचते नज़र आए। वे बीच-बीच में गीत गाते रहे और अपने 'नृत्य' में दोनों हाथ हिलाते रहे। न्यूयॉर्क यांकीज़ ने चार्ली किर्क को श्रद्धांजलि अर्पित की और गुरुवार के खेल से पहले उनके सम्मान में एक क्षण का मौन रखा। 

इसे भी पढ़ें: Charlie Kirk assassination के बाद क्या ट्रंप भी निशाने पर हैं? व्हाइट हाउस ने उठाया ऐसा कदम, हर ओर हो रही चर्चा

आपको बता दें कि मात्र 31 वर्षीय किर्क की यूटा वैली विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में भाषण देते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखा कि चार्ली माइक पकड़कर तंबू के नीचे बोल रहे हैं, तभी अचानक एक गोली उनकी गर्दन के पास आकर लगती है। काफी खून बहता है और वे जमीन पर गिर जाते हैं। ये घटना यूटा शहर के यूनिवर्सिटी में हुई। चार्ली यहां द अमेरिका कमबैक प्रोग्राम में आए थे।  

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan 2026 Remedies: रक्षाबंधन पर धन लाभ के लिए करें ये अचूक उपाय, बरसेगी Maa Lakshmi की विशेष कृपा

India vs New Zealand सीरीज के लिए 48 घंटे में बिके रिकॉर्ड 26,000 टिकट

Nepal Flood से भारी तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 162 पहुंचा और 500 लोग लापता

Bigg Boss 20 में एंट्री से पहले ट्रोल हुईं Rhiya Ahir, वीडियो जारी कर दिया करारा जवाब