निवेश को आकर्षित करने के लिए MP की सरकार ने बनाई सुझाव समिति, 12 उद्योगपति शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने कोविड-19 महामारी के राज्य में उद्योगों पर पड़ने वाले प्रभाव के मद्देनजर राज्य सरकार को सुझाव देने के वास्ते उद्योगपतियों की एक समिति गठित की है। जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग ने एक समिति का गठन किया है, जो राज्य सरकार को महामारी के बाद के निवेश को आकर्षित करने के तरीकों के बारे में सलाह देगी। 

इस समिति के संयोजक प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा सह-संयोजक प्रमुख सचिव, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग होंगे। समिति राज्य शासन को प्रदेश में वृहद तथा बड़े स्तर पर निवेश आकर्षित करने के लिये अपने सुझाव देगी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह