Bithoor Tourist Places: बिठूर में इतिहास और अध्यात्म का संगम, ये 5 Places जरूर घूमें

By अनन्या मिश्रा़ | Apr 15, 2026

अगर आप भी कानपुर के आसपास किसी शांत और ऐतिहासिक जगह पर घूमना चाहते हैं। तो बिठूर एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। गंगा नदी के किनारे पर बसा यह एक छोटा सा कस्बा ऐतिहासिक घटनाओं, धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां पर कई ऐसे घाट, मंदिर और ऐतिहासिक स्थल हैं, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वीकेंड ट्रिप या एक दिन की यात्रा के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है। ऐसे में अगर आप भी कानपुर के आसपास घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपको बिठूर की इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बिठूर के सबसे फेमस पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Goa के Beaches पर करें चिल! IRCTC लाया हर Weekend यह शानदार Tour Package

ध्रुव टीला

यह जगह ध्रुव जी की तपस्या से जुड़ी मानी जाती है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक यहां पर ध्रुव ने भगवान विष्णु की कठोर तपस्या की थी। जिसके बाद उनको आकाश में ध्रुव तारा बनने का आशीर्वाद मिला था। यहां की ऊंचाई से दिखने वाले दृश्य मनमोहक हैं और वातावरण शांत है।

वाल्मीकि आश्रम

यह जगह महर्षि वाल्मीकि से जुड़ी है। धार्मिक मान्यता है कि यहां पर मां सीता ने अपने पुत्र लव और कुश को जन्म दिया था। इस कारण से यह जगह रामायण से जुड़ी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थली मानी जाती है। यहां आप वाल्मीकि मंदिर और आश्रम परिसर देख सकती हैं। 

नाना राव पार्क मेमोरियल

यह जगह साल 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी है। यहां पर नाना साहेब पेशवा से संबंधित स्मारक और ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं। अगर आप इतिहास में रुचि रखते हैं, तो यह जगह आपके लिए है। इस पार्क के अंदर संग्रहालय भी बना है।

पत्थर घाट

पत्थर घाट बिठूर का एक सुंदर और ऐतिहासिक घाट है। इसका निर्माण पत्थरों से किया गया है। इसलिए इसको पत्थर घाट कहते हैं। इसकी खासियत है कि यहां की वास्तुकला बेहद आकर्षक है। यह जगह फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट है। गंगा नदी का शांत वातावरण भी देखने को मिलेगा।

घूमने का अच्छा समय

अक्तूबर से मार्च तक का समय बिठूर घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान मौसम बेहद सुहावना रहता है और गंगा किनारे घूमने का अनुभव भी काफी शानदार रहता है।

ऐसे पहुंचे बिठूर पहुंचे

बता दें कि कानपुर से बिठूर की दूरी करीब 20-25 किमी है। अगर आप सड़क मार्ग से जा रहे हैं, तो टैक्सी, बस या फिर निजी वाहन से आसानी से पहुंच सकते हैं। वहीं बाहर से आने वाले पर्यटक नजदीकी रेलवे स्टेशन कानपुर सेंट्रल पहुंचकर यात्रा कर सकते हैं। कानपुर से बिठूर तक का सफर करीब 40-50 मिनट में पूरा हो जाता है।

प्रमुख खबरें

Womens Cricket का बदलेगा कैलेंडर, ICC ने Champions Trophy की तारीख बदली, नए Tournament को मंजूरी।

Indian Economy के लिए Good News, सरकार ने समय से पहले हासिल किया Fiscal Deficit का Target

Tata Sons Listing पर Noel Tata की आपत्ति, Stock Market में ग्रुप शेयरों को लगा बड़ा झटका

ICC का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोपों पर Cricket Canada सस्पेंड, लेकिन Players खेलेंगे मैच