हम ईसाई राष्ट्र हैं, हनुमान फर्जी भगवान, टेक्सास की मूर्ति पर ट्रंप के करीबी नेता का विवादित बयान

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के एक नेता ने टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फुट ऊँची मूर्ति 'स्टैच्यू ऑफ यूनियन' के निर्माण पर आपत्ति जताकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब टैरिफ और व्यापार को लेकर भारत के खिलाफ अमेरिकी अधिकारियों की तीखी बयानबाजी ऑनलाइन भारत-विरोधी और हिंदू-विरोधी अभद्र भाषा से जुड़ गई है। यह विवाद ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा के लिए 1,00,000 अमेरिकी डॉलर का शुल्क तय करने के बाद और बढ़ गया, जिस पर ज्यादातर भारतीय ही कब्जा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: H-1B शुल्क वृद्धि एक झटका, अमेरिकी राष्ट्रपति पर बरसे थरूर

डंकन की पोस्ट पर हिंदू अमेरिकन फ़ाउंडेशन और भारतीय-अमेरिकियों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और उनकी टिप्पणियों को हिंदू-विरोधी और भड़काऊ बताया। टेक्सास में रिपब्लिकन पार्टी को संबोधित करते हुए, हिंदू अमेरिकन फ़ाउंडेशन ने ट्वीट किया, क्या आप अपनी पार्टी के उस सीनेट उम्मीदवार को अनुशासित करेंगे जो भेदभाव के विरुद्ध आपके अपने दिशानिर्देशों का खुलेआम उल्लंघन करता है और हिंदू-विरोधी घृणा का घिनौना प्रदर्शन करता है और पहले संशोधन के स्थापना खंड का अनादर तो छोड़ ही दीजिए?

प्रमुख खबरें

Maruti और Hyundai समेत वाहन कंपनियों ने फेस्टिव सीजन में बढ़ाई उत्पादन क्षमता

दिग्गज फिल्म निर्देशक Singeetam Srinivasa Rao का Chennai में निधन

भगवान जीमूतवाहन की पूजा और दान के बाद ही खोलें Jitiya Vrat, ये है पारण की सही विधि

Bullet Train Project: साबरमती नदी पर 12 मंजिला इमारत जितना ऊंचा पुल बनकर तैयार