सीआरपीएफ में तैनात जवान पति ने पत्नी और उसके भाई को गोली मारी, दोनों घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2023

जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के कश्थुनी गांव में बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवान ने पत्नी और उसके भाई को गोली मारी दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। इन दोनों को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि एक वर्ष से पति पत्नी में विवाद चल रहा था जिसके कारण पत्नी गीता पिछले एक वर्ष से अपने मायके में रह रही थी। पति शिवनारायण केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सिपाही के पद पर छत्तीसगढ़ में तैनात था और वह छुट्टी पर घर आया था। शिवनारायण बृहस्पतिवार को अपने बेटे के साथ मुसाफिरखाना स्थित बाजार पहुंचा तो, उसकी पत्नी गीता भी मायके से अपने भाई के साथ मोबाइल खरीदने उसी बाजार में पहुंची थी।

पुलिस ने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना इलाज के लिए ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक किसी भी प्रकार की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला के बयान के आधार पर आरोपी के पति को पकड़ने के लिए तीन अलग-अलग टीम को रवाना किया गया है। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

प्रमुख खबरें

जंतर मंतर हमले के मामले में Swatantra Bhardwaj से Delhi Police ने पूछे 100 से अधिक सवाल

Moscow में Putin से मिलने के बाद Kyiv पहुंचे अमेरिकी दूत, शांति वार्ता पर चर्चा

Pakistan Cricket Crisis: भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत बनी गिरावट की वजह, Mohammad Yousuf का दावा

Ukraine युद्ध रोकने के लिए Steve Witkoff और Jared Kushner ने कीव में की बातचीत