टुकड़े-टुकड़े गैंग का अस्तित्व है, वे चला रहे हैं सरकार: शशि थरूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2020

नयी दिल्ली। गृह मंत्रालय द्वारा एक आरटीआई आवेदन के जवाब में ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं होने की बात पर हमला करते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का अस्तित्व है और वह सरकार चला रहा है। एक आरटीआई कार्यकर्ता ने दावा किया था कि उनकी एक आरटीआई में गृह मंत्रालय से यह जवाब आया है कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के संबंध में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

मीडिया में आई खबर को टैग करते हुए थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘टुकड़े-टुकड़े गैंग का अस्तित्व है। वे सरकार चला रहे हैं और देश को बांट रहे हैं।’’ वहीं इस आरटीआई उत्तर को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन में पूछे गए सवाल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि गृह मंत्री को इस टुकड़े-टुकड़े गैंग के बारे में हमसे ज्यादा जानकारी है...देश जानता है कि कौन भारत को बांट रहा है।’’

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।