चाय के कप ने पाकिस्तान में मचाया हड़कंप, भारत खुश तो बहुत होगा

By अभिनय आकाश | Nov 06, 2025

पाकिस्तान का एक चाय का कप भारत के लिए अब तक का सबसे बड़ा कूटनीतिक खजाना साबित हुआ है। पाकिस्तान ने  चाय पीकर ऐसी गलती कर दी जिसकी कीमत अब पूरा पाकिस्तान जिंदगी भर चुकाएगा। खुद पाकिस्तान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और विदेश मंत्री ईशाक डार ने संसद में खड़े होकर कहा है कि यह चाय का कप देश को बहुत महंगा पड़ रहा है। दरअसल यह चाय पाकिस्तान के पूर्व आईएसआई चीफ लेफ्टिनेंट जनरल फैज़ हामिद ने 2021 में काबुल में पी थी। उस वक्त अफगानिस्तान की सत्ता में तालिबान आया था। उसी समय सितंबर 2021 की शुरुआत में जनरल फैज हामिद चुपचाप काबुल पहुंचे थे। काबुल में एक ही फाइव स्टार होटल था जिसका नाम सेरेना था। यहीं पर फैज हामिद ने तालिबान के सीनियर नेताओं के साथ चाय पी थी। 

इसे भी पढ़ें: PoK में विद्रोह 2.0? पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी जेनरेशन Z

पाकिस्तानियों को बेरहमी से मारा था। आज तालीबान के वो सभी आतंकी वापस पाकिस्तान में घुस आए हैं। कईयों ने बलूचिस्तान में मोर्चा संभाल लिया है। कई खैबर पख्तून कुआं को पाकिस्तान से अलग करना चाहते हैं। उस समय शायद पाकिस्तान को यह नहीं पता था कि भारत भी पीछे से बहुत बड़ा खेल कर रहा है। फैज हामिद ने तो तालिबान के साथ सिर्फ चाय पी थी। लेकिन भारत मानवीय सहायता के जरिए पूरे अफगानिस्तान से जुड़ चुका था। 

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में