दिल्ली में आप और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला, कांग्रेस रेस से बाहर: संजय सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2019

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह का कहना है कि अगले साल की शुरुआत में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होगा और कांग्रेस प्रतिस्पर्धा में ही नहीं है। सिंह ने उन खबरों को दरकिनार कर दिया कि कांग्रेस हरियाणा की तरह चुनाव में छुपा रुस्तम साबित हो सकती है और कड़ा मुकाबला दे सकती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में स्थिति ‘‘पूरी तरह अलग’’ है।

इसे भी पढ़ें: संसद के दोनों सदनों में विपक्ष में बैठेगी शिवसेना, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कही यह बात

उन्होंने कहा, ‘‘यह दर्शाता है कि हम सभी को आगे ले जाने पर विचार करते है। यही वे एजेंडे हैं, जिन्हें सरकार सत्ता में आने के बाद आगे लेकर जाएगी।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों के नियमन संबंधी केंद्र की हालिया घोषणा भाजपा के लिए पासा पलट सकती है, सिंह ने कहा कि यह भगवा दल का एक और ‘‘जुमला’’ है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा इस कदम के लिए गंभीर है तो वह इसके लिए अध्यादेश ला सकती थी ‘‘लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यह ‘जुमले’ के अलावा और कुछ नहीं है।’’

प्रमुख खबरें

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग

Nandigram Bypoll में BJP प्रत्याशी हसीरानी रथ ने तय किया 1.10 लाख वोटों का लक्ष्य

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब