बोम्मई सरकार के एक दर्जन मंत्री चुनाव हारे, जानें किसे कहां मिली शिकस्त

By अभिनय आकाश | May 13, 2023

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सहित एक दर्जन कैबिनेट मंत्रियों ने जीत हासिल की, जबकि ग्यारह मंत्रियों ने कर्नाटक में हार का स्वाद चखा। जिसके परिणामस्वरूप भारतीय जनता पार्टी अपने शासन वाले एकमात्र दक्षिणी राज्य को खोने के लिए तैयार है। राज्य की कुल 224 सीटों में से कांग्रेस 130 से ज्यादा सीटें जीतती हुई नजर आ रही है। जबकि बीजेपी 65 सीटों के अंदर सिमटती दिख रही है। बोम्मई सरकार के एक दर्जन मंत्रियों को हार का मुंह देखना पड़ा। इनमें मुधोला विधानसभा से गोविंदा करजोला को आरबी थिम्मापुरा ने हराया। इसी तरह बेल्लारी ग्रामीण सीट से श्रीरामुलु हारे को बी नागेंद्र ने, वरुणा सीट से वी सोमन्ना को सिद्धारमैया ने और चामराजनगर से पुद्दारंगशेट्टी की जीत हुई। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka में जीत के लिए PM Modi ने दी कांग्रेस को बधाई, भाजपा कार्यकर्ताओं से कही यह बड़ी बात

इस बीच, भारत के चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, कांग्रेस पार्टी ने अपनी बढ़त मजबूत कर ली है और 136 सीटों पर आगे चल रही है, 82 पर जीत और 50 अन्य पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 64 सीटों के साथ पिछड़ रही है. जद (एस) 20 सीटों पर आगे है। निर्दलीयों ने दो, जबकि कल्याण राज्य प्रगति पक्ष और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष ने एक-एक जीत हासिल की है। 

प्रमुख खबरें

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल

Abhishek Sharma की विस्फोटक Century, T20 Record में Virat Kohli के बराबर पहुंचे, Hyderabad का बड़ा स्कोर

Imphal में फिर तनाव, मशाल Rally के दौरान Security Forces से भिड़े प्रदर्शनकारी, जमकर पत्थरबाजी