Jammu-Kashmir के कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन से गिराया गया आईईडी बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2024

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बृहस्पतिवार को सीमा सुरक्षा बल ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया जिसे ड्रोन के माध्यम से गिराया गया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आईईडी जीरो लाइन के पास मनियारी पोस्ट क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान पाया गया। यह तलाशी अभियान बीएसएफ के जवानों ने सुबह एक पाकिस्तानी ड्रोन देखने के बाद शुरू किया था और ड्रोन को गिराने के लिए गोलीबारी की गई थी।

अधिकारी ने कहा आखिरी विवरण मिलने तक तलाशी अभियान जारी था। उन्होंने यह भी कहा कि माना जा रहा है कि यह ड्रोन पाकिस्तान की ओर वापस चला गया। उनके अनुसार, एक सीमाई गांव में गिराये गए आईईडी की विशेषज्ञ जांच कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Champions Trophy: भारत ने Japan को 4-1 से हराकर छठी बार जीता खिताब

Harry Kane ने Bayern Munich के साथ 2029 तक बढ़ाया करार, हर हफ्ते मिलेंगे 4 लाख पाउंड

गोकुल डेरी में निदेशक नियुक्ति पर Rahul Gandhi का वार, फडणवीस ने फैसले को बताया कानून सम्मत

विदेशी पूंजी प्रवाह और शेयर बाजार में तेजी से संभला Rupee, अमेरिकी डॉलर के सामने 94.41 पर बंद