कॉन्सर्ट के दौरान Billie Eilish पर फैन ने फेंका ब्रेसलेट, सिंगर ने किसी तरह काबू किया अपना गुस्सा

By एकता | Dec 16, 2024

एरिजोना में कॉन्सर्ट के दौरान ग्रैमी विजेता गायिका बिली इलिश के मुंह पर एक फैन ने कुछ फेंककर मारा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में, बिली स्टेज पर बैठकर 'व्हाट वाज़ आई मेड फॉर?' गाना गाती दिख रही हैं। इसी बीच एक फैन ने सिंगर के मुंह पर ब्रेसलेट फेंक कर मारा। फैन की इस हरकत ने बिली को गुस्सा दिलाया, लेकिन वह शांत रही और बिना कुछ बोले उन्होंने अपना गाना जारी रखा।

इसे भी पढ़ें: Selena Gomez बनीं Benny Blanco की मंगेतर, शेयर की ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें

बिली इलिश से पहले एवा मैक्स और बेबे रेक्सा, कार्डी बी जैसे सितारों ने भी इसी तरह की घटनाओं का अनुभव किया है। परफॉरमेंस के दौरान एक फैन स्टेज पर आ गया था, जिसने एवा मैक्स की आंख खरोच दी थी। बेबे रेक्सा पर किसी ने सेल फोन फेंका था, जिसकी वजह से वह फर्श पर गिर गई थीं। कार्डी बी की बात करें तो एक फैन ने उनपर पानी फेंक दिया था। हालांकि, सिंगर ने तुरंत माइक फेंककर फैन की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया था।

प्रमुख खबरें

Chess Olympiad: भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने जीते दूसरे दौर के मुकाबले

PM Narendra Modi ने वैश्विक Semiconductor हब बनाने के लिए 13.5 अरब डॉलर के प्लान पर जोर दिया

Abhishek Sharma ने Afghanistan के खिलाफ 30 गेंद में ठोका सबसे तेज T20I शतक

NCLAT का बड़ा फैसला: Shubh Kamna बिल्डटेक मामले में नोएडा प्राधिकरण की अपील खारिज