बुलंदशहर में बच्चों के विवाद के कारण मारपीट, एक युवक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2025

बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात को खुर्जा क्षेत्र के ढाकर गांव में हुई, जिसमें दिलशान (19) की मौत हो गई।

मौके पर पाया कि बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान दिलशान की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और प्रकरण की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी