चुनौती देता हूं...14 हजार KM दूर विदेशी संसद में हुई हिंदी में लड़ाई, पूरा भारत हैरान!

By अभिनय आकाश | Feb 12, 2026

भारत से 14,000 किमी दूर एक देश की संसद में हिंदी को लेकर हिंदी में ही सांसद भिड़ गए। यह देश वेनेजुएला का पड़ोसी है और खुद भी तेल के भंडार पर बैठा है। 2024 में पीएम मोदी इस देश की यात्रा पर भी गए थे। दरअसल जिस देश की हम बात कर रहे हैं वह गयाना है। गयाना एक कैरेबियन देश है जिसके पड़ोस में ब्राजील और वेनेजुएला हैं। इसी गयाना की संसद में एक मंत्री ने मेज पीटते हुए एक दूसरे सांसद को हिंदी में चैलेंज दे दिया। जानकारी के लिए बता दें कि गयाना में भारतीय समुदाय सबसे बड़ा जातीय समूह है जो कुल जनसंख्या का लगभग 40 से 50% है। गयाना की आधिकारिक भाषा तो अंग्रेजी है मगर हिंदी भी यहां पर खूब बोली जाती है। यहां के लोग गिरमिटिया परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। जिन्हें आज से करीब 200 साल पहले अंग्रेज यहां पर ले आए थे। 

इसे भी पढ़ें: India-Russia Oil Trade | भारत ऊर्जा जरूरतों के लिए रूस पर निर्भरता को धीरे-धीरे कम कर रहा है, USTR ने किया दावा

विकास रामकिशन ने विपक्षी सांसद को खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि मैं माननीय सांसद विष्णु पांडे जी से यह बोलना चाहता हूं कि आप विषय तो तय कीजिए। जिस विषय पर बहस करना चाहते हैं हम उनसे बहस करने को तैयार हैं। बिना कोई कागज देखे मैं हिंदी में बहस करने के लिए तैयार हूं। गयाना की संसद में हिंदी पर हुए इस बवाल का वीडियो जबरदस्त वायरल हो गया। आप पहले विकास रामकिशन का हिंदी वाला बयान सुनिए। उसके बाद आपको दिखाएंगे कि गयाना में पीएम मोदी ऐसा क्या कर आए थे जिसके मीम आज भी बन रहे हैं। आदरणीय सदस्य माननीय विष्णु पांडे मैं अभी इसी वक्त उनको चुनौती देता हूं कि किसी भी स्तर पर किसी भी जगह पर जाकर के विषय वो तय करेंगे। विषय वह तय करेंगे और मैं जितने ही जितनी डिबेट में करना चाहते हैं, बहस करना चाहते हैं वो तय करेंगे जी और मैं जाकर के डिबेट करूंगा बिना कागज दे के। 

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग