जल्द ही कश्मीर की आखिरी हिन्दू महारानी कोटा रानी पर बनेगी फिल्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2019

मुंबई। कश्मीर पर हुकूमत करने वाली आखिरी हिन्दू महारानी कोटा रानी पर फिल्म बनाई जाएगी। एक प्रेस विज्ञप्ति में मंगलवार को बताया गया है कि इस महत्वाकांक्षी फिल्म को बनाने के लिए रिलायंस एन्टर्टेन्मेंट और फैंटम फिल्म्स ने हाथ मिलाया है। कोटा रानी 13वीं सदी में कश्मीर की शासक थी। वह ऐसे समय में राज्य का नेतृत्व कर रही थी जब बहुत नाटकीय घटनाक्रम हो रहा था। इसके बाद शाह मीर वंश राज्य का पहला विदेशी शासक बना। वह अच्छी प्रशासक और सैन्य रणनीतिकार थी।

इसे भी पढ़ें: क्या इंशा अल्लाह से हटने का मन बना रहे हैं संजय लीला भंसाली

फैंटम फिल्म्स की मधु मंटेना ने कहा कि महारानी की कहानी ऐसी है जिसे लोगों को बताया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हैरत की बात है कि भारतीयों को कोटा रानी जैसी शख्सियत के बारे में जानकारी नहीं है। उनकी जिंदगी काफी नाट्कीय रही और संभवत: वह भारत की सबसे काबिल महिला शासकों में से एक थीं।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील