ब्राजील के बेलेम में संयुक्त राष्ट्र सीओपी30 जलवायु सम्मेलन के मुख्य आयोजन स्थल पर आग लगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2025

ब्राजील के बेलेम में जारी संयुक्त राष्ट्र सीओपी30 जलवायु सम्मेलन के मुख्य आयोजन स्थल पर बृहस्पतिवार को आग लग गई, जिसके बाद हजारों लोगों को वहां से भागना पड़ा। घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है। दर्जनों एंबुलेंस घटनास्थल पर हैं वहीं दमकल गाड़ियां भी लगातार पहुंच रही हैं।

जलवायु परिवर्तन संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) सचिवालय ने एक तत्काल परामर्श जारी किया और सभी लोगों से कार्यक्रम स्थल खाली करने की अपील की। परामर्श में कहा गया है, ध्यान दें: जोन बी में आग लगने की घटना हुई है। कृपया कार्यक्रम स्थल को तुरंत खाली कर दें।

सचिवालय की ओर से विस्तृतजानकारी बाद में दी जाएगी। संयुक्त राष्ट्र के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आग बुझा दी गई है, लेकिन पूरे इलाके में जांच जारी है, इसलिए किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है और फिलहाल स्थिति का आकलन किया जा रहा है।

यूएनएफसीसीसी के वार्षिक सम्मेलन (सीओपी) के लिए 190 से अधिक देशों के प्रतिनिधि यहां एकत्रित हुए हैं। सीओपी30 शिखर सम्मेलन 10 से 21 नवंबर तक ब्राजीलियाई शहर बेलेम में हो रहा है।

प्रमुख खबरें

RCB की डबल धमाका जीत पर हेजलवुड का बड़ा दावा- इस बार हम ज्यादा शांत थे, क्योंकि कोर टीम हमारे साथ थी

अक्सर सोचता था कि विनिंग शॉट मैं ही लगाऊँ, RCB को लगातार दूसरा खिताब दिलाकर भावुक हुए चेज मास्टर Virat Kohli

IPL 2026 Final | विराट भाई का जितना शुक्रिया करूँ कम है, कप्तान रजत पाटीदार ने किंग कोहली को समर्पित की जीत

IPL 2026 Final Match Hightlights | RCB ने रचा इतिहास, Gujarat Titans को हराकर लगातार दूसरी बार जीता खिताब, विराट कोहली बने जीत के महानायक