फेसबुक के जरिए विदेशी युवती को प्यार के झांसे में फंसाकर ऐंठे लाखों रुपए, निकाह के बाद साथ रहने से किया इनकार

By राजीव शर्मा | Jul 30, 2021

मेरठ। महानगर के युवक ने यूएसए के न्यूयॉर्क निवासी एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और 4 साल पहले उसके साथ निकाह कर लिया। इसके बाद आरोपी युवक ने पत्नी बनी युवती से 14 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। अब वह युवती को पत्नी के रूप में अपनाने से इंकार कर रहा है। पीड़िता युवती ने देहली गेट थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है। 

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों को साधने में जुटी भाजपा 

पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने शादी से पहले अपने और परिजनों के लिए भी उससे रुपये लेकर जेवर बनवाए थे। उसे बाइक भी खरीद कर दी। करीब चार साल में नदीम उससे 14 लाख रुपये ले चुका है। अब धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी राजेंद्र त्यागी ने बताया कि नदीम के शादीशुदा होने की बात गलत निकली। तीन माह तक महिला मेरठ में रहेगी, जबकि इसके बाद नदीम उसके साथ चला जाएगा।

प्रमुख खबरें

भारत दौरे के लिए West Indies ODI और T20 Team का हुआ ऐलान, Kamil Pooran को मौका

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav