मोदी की वजह से गिर सकती है एक विदेशी सरकार, कुर्सी बचाने के लिए भारत का दौरा करने को मुइज्जू तैयार!

By अभिनय आकाश | Jan 09, 2024

भारत के खिलाफ जो जहर मालदीव की तरफ से लगातार उगला जा रहा था वो अब वहां के राष्ट्रपति की कुर्सी के लिए घातक साबित हो सकता है। भारत के लोग जब किसी चीन को बायकॉट करते हैं तो इसका असर दूर तक महसूस होता है। चाहे वो चीन का सामान हो या मालदीव का टूरिज्म। मालदीव की नई सरकार पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। विपक्षी दल ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग कर दी है। मालदीव में संसदीय अल्पसंख्यक नेता अली अजीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के बाद अविश्वास प्रस्ताव सहित मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को हटाने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Kiren Rijiju, Ranveer Singh ने Lakshadweep की बजाय पोस्ट कर दी Maldives की तस्वीरें, Sehwag ने भी कर दी बड़ी गलती

अब खबर ये भी आ रही है कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु अगले सप्ताह में भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। मालदीव की ओर से जनवरी में ही मोहम्मद मुइज्जु की भारत यात्रा का प्रस्ताव रखा गया था। मुइज्जु ने पिछले साल नवंबर में पदभार संभाला था। सत्ता में आने के बाद वो तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात का दौरा कर चुके हैं। फिलहाल वो अपनी चीन यात्रा पर हैं। 

इसे भी पढ़ें: India-Maldives Row | राजनयिक विवाद के बीच मालदीव के पूर्व मंत्री ने कहा, 'भारत हमारी 911 कॉल', आपातकाल में काम आने वाला

मालदीव की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, युवा मंत्रालय में उप मंत्री मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महज़ूम माजिद को निलंबित कर दिया गया। भारत में मालदीव के दूत को विदेश मंत्रालय में बुलाया गया और टिप्पणियों पर कड़ी चिंता व्यक्त की गई। मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों की भारत में आलोचना हुई है, कई मशहूर हस्तियों ने एक्स पर लोगों से मालदीव जाने के बजाय घरेलू पर्यटन स्थलों का पता लगाने का आग्रह किया है। सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट भी किए गए जिनमें दावा किया गया कि विवाद के मद्देनजर कुछ भारतीय मालदीव की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

महिला T20: Deepti Sharma और निकी प्रसाद की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत जीता

India vs West Indies T20 से पहले Arshdeep Singh चोटिल, Bhuvneshwar Kumar टीम में शामिल

AAIB की सिफारिश: Kedarnath Valley में एकल उड़ान से पहले पायलटों को मिले 50 घंटे का अनुभव

Somnath में मांसाहारी भोजन की बिक्री पर पाबंदी, Gujarat High Court पहुंचे 6 भोजनालय संचालक