Mutual Fund में बना शानदार रिकॉर्ड, इन्वेस्टमेंट पहुंचा 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक

By रितिका कमठान | Jun 10, 2024

म्युचुअल फंड में लोगों द्वारा निवेश लगातार बढ़ता जा रहा है। इक्विटी म्युचुअल फंड में में के महीने में उम्मीद से अधिक निवेश हुआ है। मैं में इक्विटी म्युचुअल फंड में 34,697 करोड रुपए का निवेश हुआ है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अप्रैल की अपेक्षा इस निवेश राशि में 83 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है। म्युचुअल फंड के लिए यह आंकड़ा एक रिकॉर्ड है। 

अप्रैल में उम्मीद से कम था प्रदर्शन 

इक्विटी म्युचुअल फंड ने अप्रैल 2024 में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था। इसकी जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स ऑफ़ इंडिया के आंकड़ों से मिलती है। एसोसिएशन कि आंकड़ों पर गौर करें तो अप्रैल में 16.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18917.08 करोड रुपए का निवेश किया गया था। वहीं मई के महीने में यह आंकड़ा 83.42 प्रतिशत बढ़ गया और निवेश 34697 करोड रुपए पर पहुंच गया। निवेश में आई इस बढ़ोतरी से साफ जाहिर हुआ है कि निवेशकों का भरोसा इक्विटी म्यूचुअल फंड में और अधिक बढ़ा है।

ओपन एंडेड इक्विटी फंड्स में निवेश बढ़ा

मई में ओपन एंडेड इक्विटी फंड्स में निवेश में तेजी आई है। मई के महीने में लगातार 39वें महीने ये पॉजिटिव जोन में रहा है। आमतौर पर माना जाता है कि इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेशक ध्यान से निवेश करें मगर फिर भी कुछ महीनों में निवेशकों का भरोसा इसपर मजबूत हुआ है।

 

सेक्टोरल और थीमेटिक फंड्स में शानदार प्रदर्शन

ओपन एंडेड इक्विटी फंड्स में निवेश बढ़ा है जिसके लिए सेक्टोरल और थीमेटिक फंड्स को मुख्य कारण बताया जा रहा है। ये फंड्स ऐसे थे जिसमें मई के महीने में 19,213.43 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। निवेशकों ने इस सेगमेंट में काफी रुचि दिखाई। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: France से लेकर India तक हुए प्रदर्शनों के पीछे काम कर रहा था 13 देशों के 101 संगठनों का Network, Fox News ने किया बड़ा खुलासा!

Asian Para Games: शीतल देवी और तोमन कुमार ने जीता स्वर्ण, स्वाति को मिला रजत

Parineeti Chopra Birthday: कभी Anushka Sharma के Interview संभालने वाली Parineeti Chopra ऐसे बनीं बड़ी Bollywood स्टार

CJP के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका की बढ़ी मुश्किलें: तिहाड़ से रिहाई के तुरंत बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने भेजा समन