आपकी Working Partner भी संभाल रही हैं Office और घर? जानिए कैसे बनें उनका Best Support System

By एकता | Mar 09, 2026

आज के समय में वर्किंग औरतें अक्सर 24 घंटे की शिफ्ट में काम करती हैं। वे सुबह घर के काम से दिन की शुरुआत करती हैं, फिर ऑफिस जाती हैं और वापस आकर दोबारा घर की जिम्मेदारियां संभालती हैं। इस लगातार चलने वाले रूटीन का असर धीरे-धीरे उनकी जिंदगी पर पड़ता है, जिससे उनकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ दोनों प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में सवाल यह है कि एक आदमी के तौर पर आप अपने वर्किंग पार्टनर के लिए चीजें थोड़ी आसान कैसे बना सकते हैं? अगर रिश्ते में समझदारी और सपोर्ट हो, तो दोनों की जिंदगी बेहतर और संतुलित बन सकती है।

इसे भी पढ़ें: Women’s Day 2026 Special । सिर्फ पैसा नहीं, Self Respect और Decision Making बनाती है आपको आत्मनिर्भर

उनकी मेहनत और भावनाओं को समझें

कई बार वर्किंग पार्टनर सिर्फ शारीरिक थकान ही नहीं, बल्कि मानसिक दबाव भी झेलती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप उनकी बात सुनें, उन्हें समझने की कोशिश करें और उनके काम की सराहना करें। एक छोटा-सा 'तुम अच्छा कर रही हो' या 'मैं तुम्हारे साथ हूं' जैसा वाक्य भी उन्हें भावनात्मक ताकत दे सकता है।

इसे भी पढ़ें: रिलेशनशिप कोच ने बताए Breakup से उबरने के 12 दमदार टिप्स, Healing में मिलेगी मदद

उन्हें अपने लिए समय निकालने में मदद करें

वर्क और घर की जिम्मेदारियों के बीच कई बार महिलाओं को अपने लिए समय ही नहीं मिल पाता। ऐसे में आप उन्हें थोड़ा स्पेस और समय देने की कोशिश करें, चाहे वह आराम करना हो, दोस्तों से मिलना हो या कोई हॉबी फॉलो करना हो। जब उन्हें खुद के लिए समय मिलता है, तो वे ज्यादा खुश, स्वस्थ और संतुलित महसूस करती हैं।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!