इंडिगो के शीर्ष अधिकारियों को DGCA की बनाई हाई लेवल कमेटी ने भेजा समन, 6 दिनों रद्द हुईं 3900 फ्लाइटों के संबंध में सवाल जवाब किए जाएंगे

By अभिनय आकाश | Dec 08, 2025

इंडिगो के उड़ान संचालन में बड़े पैमाने पर व्यवधान की जाँच कर रहा नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा नियुक्त पैनल एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एल्बर्स और मुख्य परिचालन अधिकारी इसिड्रे पोरक्वेरस को पूछताछ के लिए तलब किया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब विमानन नियामक सैकड़ों उड़ानों के रद्द होने और पूरे नेटवर्क में यात्रियों को हुई भारी असुविधा के कारणों की जाँच कड़ी कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: हम एयरलाइन नहीं चला सकते…इंडिगो संकट पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

 

एफडीटीएल अनुपालन पर ध्यान

डीजीसीए प्रमुख फैज़ अहमद किदवई द्वारा 5 दिसंबर को घोषित, यह पैनल इंडिगो द्वारा संशोधित उड़ान ड्यूटी समय सीमा प्रावधानों के अनुपालन की भी समीक्षा करेगा। इसमें एयरलाइन द्वारा स्वीकार की गई कमियों का आकलन और व्यापक व्यवधानों के परिणामस्वरूप योजनागत विफलताओं के लिए जवाबदेही तय करना शामिल है। पैनल द्वारा इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एल्बर्स और मुख्य परिचालन अधिकारी इसिड्रे पोरक्वेरास को बुधवार को एयरलाइन की उड़ान सेवाओं में इतने बड़े पैमाने पर व्यवधान की चल रही जाँच के तहत तलब किए जाने की संभावना है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड MBBS फर्जी सर्टिफिकेट कांड में एजुकेशन कंसल्टेंट और अभ्यर्थी का पिता अरेस्ट

Yudh Abhyas 2026: Indian Army और US Army का 22वां एडिशन शुरू, जॉइंट ट्रेनिंग जारी

Indo-Pacific में स्थिरता के लिए साथ आए भारत और Japan, रक्षा तकनीक सहयोग पर दिया जोर

UNSC में व्यापक सुधार की मांग, New York में Veto पर बोले MEA सचिव Sibi George