Gaza में इजराइली सेना के करीब आने पर एक अस्पताल को खाली कराया जा रहा

By Prabhasakshi News Desk | Aug 26, 2024

दीर अल-बलाह । गाजा के एक अस्पताल को खाली कराया जा रहा है क्योंकि इजराइल ने आस-पास के इलाकों से लोगों को हट जाने का आदेश दिया है। इजराइल ने इस शहर में संभावित जमीनी कार्रवाई का संकेत दिया है जो पूरे युद्ध के दौरान काफी हद तक बचा हुआ था। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। गाजा में अधिकतर अस्पताल तबाह हो चुके हैं और कुछ एक ही काम कर रहे हैं। दीर अल-बलाह स्थित अल-अक्सा अस्पताल मध्य गाजा का मुख्य अस्पताल है। 

संरा का अनुमान है कि गाजा की 23 लाख की आबादी में से लगभग 90 प्रतिशत लोगों को अपने घरों से विस्थापित होने के लिए मजबूर किया गया है। बहुत से लोगों को कई बार विस्थापित होना पड़ा है और वे लोग जो कुछ अपने पास रख सकते हैं, उसके साथ भाग रहे हैं। सैकड़ों-हजारों लोग तट के किनारे बने तंबू वाले शिविरों में एकत्र हो गए हैं, जहां सार्वजनिक सेवाएं बहुत कम उपलब्ध हैं। 

‘एपी’ के पत्रकारों ने सोमवार को लोगों को अस्पताल और आसपास के इलाकों से भागते देखा, जिनमें से कई लोग पैदल जा रहे थे। कुछ लोग स्ट्रेचर पर मरीजों को ले जा रहे थे, वहीं कुछ लोग बीमार बच्चों को ले जा रहे थे। इलाके के चार स्कूलों को भी खाली कराया जा रहा है। अदलियाह अल-नज्जर ने अस्पताल के प्रवेश द्वार के बाहर कहा, ‘‘हमें दवा कहां से मिलेगी? मेरे जैसे मरीज कहां जायेंगे?’’ अस्पताल परिसर से शिविरों की ओर जाते समय फातिमा अल-अत्तार ने अपने आंसुओं पर काबू पाते हुए कहा,‘‘हमारी किस्मत में मरना है, हमारे लिए कोई जगह नहीं है। कोई सुरक्षित जगह नहीं है।

प्रमुख खबरें

Ajith Kumar से गले मिले CM Vijay तो मचा सियासी बवाल, DMK ने कसा तंज

Goa Assembly Election 2027: AAP और GFP ने बनाया Goa First गठबंधन

Kejriwal और Vijay Sardesai का Goa First गठबंधन, गोवा में भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत पर किया प्रहार

Trisha Krishnan और Vijay के नए Video से फिर उड़ी अफेयर की अफवाह, Silverstone में दिखे साथ