लॉकडाउन के चलते दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या में आई भारी गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2020

मुम्बई। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान रेल और सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या में भारी गिरावट आई है। उपनगरीय ट्रेन सेवाएं 23 मार्च से ही शहर में बंद है। लंबी दूरी से आने वाली ट्रेनों को इससे एक दिन पहले बंद कर दिया गया था। केवल मालगाड़ियां और रेलवे कर्मचारियों के लिए कुछ विशेष ट्रेनें ही चल रही हैं। अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मुम्बई उपनगरीय रेल नेटवर्क में अप्रैल में आठ लोगों की जान गई जबकि पिछले महीने 143 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।  

अधिकारी ने बताया कि पिछले साल मार्च में ट्रेन हादसों में 225 लोगों की जान गई थी और अप्रैल में 206 के लोगों की मौत हुई थी। अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान मुम्बई में सड़क हादसों में भी काफी कमी आई है। आरटीओ के आंकड़ों के अनुसार इस साल मार्च में 94 सड़क हादसों में 13 लोगों की जान गई थी जबकि पिछले साल इसी महीने 258 सड़क हादसों में 40 लोग मारे गए थे। अधिकारी ने बताया कि सड़क हादसों में राज्य स्तर पर भी गिरावट देखी गई है।

प्रमुख खबरें

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर

Pitru Paksha 2026: पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध की संपूर्ण विधि, सामग्री और ऋषि तर्पण के विशेष मंत्र