जनता के भरोसे और एसकेएम कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से मिली भारी जीत : मुख्यमंत्री तमांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2024

गंगटोक। सिक्किम के मुख्यमंत्री एवं सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के प्रमुख प्रेम सिंह तमांग ने राज्य विधानसभा चुनाव में रविवार को पार्टी की शानदार जीत का श्रेय एसकेएम कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और उनकी सरकार के प्रति लोगों के भरोसे को दिया। एसकेएम रविवार को लगातार दूसरी बार सिक्किम में सत्ता में लौटी। उसने 32 सदस्यीय विधानसभा में 31 सीट पर जीत दर्ज की। पार्टी की शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री तमांग ने पार्टी समर्थकों और सिक्किम के मतदाताओं को बधाई दी। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल अपने आवास से राजघाट के लिए निकले

एसकेएम ने 2019 में 17 सीट जीती थीं और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) को सत्ता से हटा दिया था, जो लगातार 25 साल तक राज्य में सत्ता में रही थी। सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री और एसडीएफ प्रमुख पवन कुमार चामलिंग ने पोकलोक-कामरंग और नामचेयबुंग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और उन्हें रविवार को दोनों ही सीट पर हार का सामना करना पड़ा। तमांग ने कहा, ‘‘मैं विपक्ष को भी धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उनकी वजह से ही हमारी पार्टी और मजबूत एवं संगठित हुई है।

प्रमुख खबरें

Manoj Jarange के अनशन स्थल पर भीड़ बढ़ने से Jalna में तनाव, OBC गुट से हटने की अपील

Mathematics Problems और Coding में एआई का दबदबा, Sridhar Vembu ने Future Jobs पर जताई चिंता

Vaibhav Suryavanshi को देखने Chepauk में उमड़े 12 हजार दर्शक

Rahul Gandhi 2029 में INDIA गठबंधन का नेतृत्व करेंगे, KC Venugopal का दावा