उत्तर प्रदेश में छह साल के बच्चे को उठा कर ले गया तेंदुआ, मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2024

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के धर्मापुर रेंज में घर की छत पर सोए छह साल के बालक की तेंदुए के हमले से मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात अभयारण्य के धर्मापुर रेंज के जलिहा टेपरा गांव में घर की छत पर वाहिद (6) मच्छरदानी के भीतर सो रहा था। उन्होंने बताया कि इसी बीच रात करीब 1.30 बजे घर के छप्पर से होते हुए एक तेंदुआ छत पर पहुंच गया और मच्छरदानी में से बालक को उठा ले गया। 

इसे भी पढ़ें: बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराये जाने चाहिए : शिक्षा मंत्रालय

श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह उपजिलाधिकारी संजय कुमार एवं वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मृत बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिवार को 10 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता दी गई है। शासन से अनुमन्य पांच लाख की सहायता दिलाने की औपचारिकता पूरी की जा रही है। गौरतलब है कि करीब दो माह पूर्व इसी गांव से तेंदुआ एक बच्‍ची को उठा ले गया था। बच्ची को बचाया नहीं जा सका था।

प्रमुख खबरें

SSC जारी करेगा GD Constable Result, आधिकारिक वेबसाइट पर आएगी कैटेगरी वाइज Cutoff

ज्ञानेश ब्रो रिजाइन करो...शिवाजी पार्क से CJP का जेल भरो आंदोलन, CM फडणवीस को दिपके ने दी चुनौती

Asian Games 2026: 10वें मिनट का वो गोल, जिसने 44 साल बाद भारत को दिलाया Hockey में गोल्ड

Amarinder Singh Raja Warring ने Rahul Gandhi को सौंपा Punjab Congress अध्यक्ष पद से इस्तीफा