कई मौकों पर काम नहीं आते धोनी के टिप्स: कुलदीप यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2019

मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी को वर्तमान समय की क्रिकेट में सबसे शातिर दिमाग का खिलाड़ी माना जाता है लेकिन आखिरकार वह भी इंसान हैं और भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा कि कुछ अवसरों पर इस विकेटकीपर के टिप्स भी काम नहीं आते हैं। कुलदीप ने यह जवाब मजाकिया अंदाज में दिया। असल में उनसे पूछा गया था कि अपने करियर में क्या कभी उन्होंने पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान पर उनके टिप्स को लेकर सवाल उठाये। कुलदीप ने सोमवार को सिएट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कार से इतर कहा कि कई बार ऐसा हो जाता है कि जबकि वह (धोनी) गलत होते हैं लेकिन तब आप उनसे यह नहीं कह सकते हैं।

इस चाइनामैन स्पिनर ने हालांकि कहा कि धोनी ऐसे व्यक्ति हैं जो जरूरत पड़ने पर ही ओवर के बीच में अपनी राय देते हैं। उन्होंने कहा कि वह ज्यादा बात नहीं करते। वह ओवरों के बीच में भी बात करते हैं जब उन्हें लगता है कि उनके लिये अपनी बात कहनी जरूरी है।

प्रमुख खबरें

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा