नाबालिग से बलात्कार एवं उसे गर्भवती करने के आरोप में बिहार से एक व्यक्ति धरा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2024

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 साल की एक नाबालिग लड़की से कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर बिहार में नेपाल की सीमा के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) रोहित मीणा ने बताया कि एक मई को यह मामला तब सामने आया जब इस लड़की की मां उसे जांच के लिए अस्पताल ले गयी और वहां उसे पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है। उन्होंने बताया कि सफदरजंग अस्पताल से ऐसी सूचना मिलने के बाद दिल्ली छावनी थाने के पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने लड़की की मां का बयान दर्ज किया। 

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘जब आरोपी सीमा पर पहुंचा तब पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया और वे फिर उसे लेकर दिल्ली आ गये।’’ पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376 (बलात्कार) एवं बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

प्रमुख खबरें

जंतर मंतर हमले के मामले में Swatantra Bhardwaj से Delhi Police ने पूछे 100 से अधिक सवाल

Moscow में Putin से मिलने के बाद Kyiv पहुंचे अमेरिकी दूत, शांति वार्ता पर चर्चा

Pakistan Cricket Crisis: भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत बनी गिरावट की वजह, Mohammad Yousuf का दावा

Ukraine युद्ध रोकने के लिए Steve Witkoff और Jared Kushner ने कीव में की बातचीत