By अभिनय आकाश | Apr 09, 2025
नई दिल्ली से बैंकॉक जा रही एक उड़ान के दौरान एयर इंडिया के एक यात्री ने अपने साथी यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया। एयरलाइन ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को इस घटना की सूचना दी है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया और कहा कि चालक दल ने सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया और मामले की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा एयर इंडिया पुष्टि करता है कि 9 अप्रैल 2025 को दिल्ली से बैंकॉक जाने वाली उड़ान AI2336 का संचालन करने वाले केबिन क्रू को अनियंत्रित यात्री व्यवहार की घटना की सूचना दी गई थी। चालक दल ने सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया और मामले की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है।
घटना के बारे में पूछे जाने पर नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने बुधवार को कहा कि मंत्रालय इस घटना का संज्ञान लेगा और एयरलाइन से बात करेगा। राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अगर कोई गड़बड़ी हुई है तो हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।