By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2025
हरियाणा के भिवानी जिले में बृहस्पतिवार को अदालत परिसर में एक व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चलायी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना दोपहर में हुई और गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने कहा कि यह व्यक्ति कुर्सी पर बैठा था तथा अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। भिवानी के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा,‘‘जिस व्यक्ति को गोली मारी गई उसकी पहचान की जा रही है। मामले की जांच चल रही है।