By रेनू तिवारी | Aug 22, 2020
मुंबई। सोनाक्षी सिंहा जब से अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में आयी थी तब से उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर मीम और जोक बनाए जा रहे हैं। सोनाक्षी शो में ये जवाब नहीं दे सकी थी कि हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया गया। हालांकि ये बाद पुरानी हो रगयी है लेकिन सोशल मीडिया पर सोनाक्षी को लेकर लगातार मीम आते रहे। मीम बनाना एक मजाक की बात है लेकिन अगर मजाक के नाम पर अपशब्द और अश्लीलता आ गेये तो वो क्राइम हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक ट्रोलर ने सोनाक्षी सिंहा पर बहुत की गंदी टिप्पणी की थी। जिसके बार उस आदमी के खिलाफ शिकायत भी की गयी थी।
साइबर पुलिस थाने ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना तकनीक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। साइबर पुलिस इसके बाद आईपी एड्रेस तथा अन्य सुरागों की मदद से औरंगाबाद के तुलजी नगर के शशिकांत गुलाब जाधव तक पहुंची, जिसने कथित तौर पर यह टिप्पणी की थी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को जाधव को एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।