झारखंड में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता! एक करोड़ के इनामी समेत 3 बड़े माओवादी कमांडरों को किया ढेर

By रेनू तिवारी | Sep 15, 2025

झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी माओवादी नेता और दो अन्य वरिष्ठ माओवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोरहर थाना क्षेत्र के पंतित्री जंगल में सुबह करीब छह बजे प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सहदेव सोरेन के दस्ते और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया, ‘‘तलाश अभियान के दौरान एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी सहदेव सोरेन और दो अन्य माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।’’

इसे भी पढ़ें: ‘जेन जेड’ आंदोलन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा: कार्की

इससे पहले 14 सितंबर को झारखंड के पलामू जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि मृतक की पहचान मुखदेव यादव (40) उर्फ तूफान जी के रूप में हुई है, जो प्रतिबंधित माओवादी गुट तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) का स्वयंभू सब-जोनल कमांडर था। पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) माइकल राज एस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मनातू और तरहसी की सीमा पर स्थित वन क्षेत्र में आज सुबह मुठभेड़ शुरू हुई और बाद में वहां से एक नक्सली का शव, एक राइफल, एक पिस्तौल और 146 कारतूस बरामद किए गए।

प्रमुख खबरें

Education Minister पर Priyanka Gandhi के बयान से Lok Sabha में हंगामा, जवाबदेही पर BJP-Congress आमने-सामने

US के नए Tariffs के खतरे के बीच China का बड़ा पलटवार, Excess Capacity के आरोपों को बताया पूरी तरह बेबुनियाद

Education Minister Pralhad Joshi पर Rahul Gandhi का संगीन आरोप, कहा- बलात्कारियों का रक्षक

Ujjain में होगा भव्य Sandipani Alankaran समारोह, Guru Purnima पर मुख्यमंत्री Mohan Yadav देंगे शिक्षा को नई दिशा