भोपाल पुलिस की एक सार्थक पहल, कम्युनिटी आउटरीच के माध्यम से कोरोना का करेगी प्रचार

By सुयश भट्ट | Jun 09, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी के निर्देश पर पीएचक्यू ने कोरोना से बचने के लिए कम्युनिटी आउटरीच के माध्यम से प्रचार अभियान शुरू किया है। पुलिस मुख्यालय ने जागरुकता अभियान के माध्यम से जनसामान्य की कोरोना से सुरक्षा के लिए निर्देश सभी पुलिस इकाई प्रमुखों को दिए गए हैं।

बता दें कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश अनुसार अनलॉक की स्थिति में जनसामान्य अधिक से अधिक कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें तथा बचाव हेतु उपयुक्त व्यवहार आत्मसात करें। इसीलिए कम्यूनिटी आउटरीच के अंतर्गत सोशल मीडिया, पोस्टर, होडिंग, स्टीकर इत्यादि के माध्यम से जागरूक करने के लिये प्रति सप्ताह एक पोस्टर पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रेषित किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Vishwakarma Puja 2026: 16 या 17 कब है विश्वकर्मा पूजा? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

CN Annadurai Memorial पर जुटे Tamil Nadu के नेता, MK Stalin और EPS ने दी श्रद्धांजलि

World Bank Young Professionals Program 2026 के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

PM Modi के जन्मदिन पर MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin, CM Mohan Yadav ने दी जानकारी