Amarnath Yatra| अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2024

दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए तीर्थयात्रियों का नया जत्था सोमवार को जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि करीब 28,000 तीर्थयात्रियों ने रविवार रात तक 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन किए।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 28 जून को पहले जत्थे को रवाना किया था और तब से कुल 19,564 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। यह 52 दिवसीय तीर्थयात्रा 29 जून को शुरू हुई और 19 अगस्त को समाप्त होगी।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश