भारत-इटली संबंधों में नया अध्याय, Georgia Meloni से मुलाकात के बाद स्वदेश लौटे PM Modi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की अपनी यात्रा संपन्न करके बुधवार रात रोम से भारत के लिए रवाना हो गए। मोदी ने यात्रा के अंतिम पड़ाव में इटली में अपनी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के साथ वार्ता की, जिसमें दोनों देश आपसी संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमत हुए। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “इटली की बेहद सफल यात्रा समाप्त कर रहा हूं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत-इटली संबंध और मजबूत हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पांच देशों की यात्रा का अंतिम चरण संपन्न हुआ। इटली की सफल यात्रा के बाद प्रधानमंत्री भारत के लिए रवाना हो गए हैं। इस यात्रा में महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए और इटली के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में नयी गति मिली।

प्रमुख खबरें

Delhi वालों को बड़ी राहत! अब ₹35/Kg मिलेगा प्याज, सरकार का महंगाई पर वार

महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकपाल की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

CJP ने 5 सितंबर का Delhi March वापस लिया, SC में केंद्र के आश्वासन के बाद बड़ा फैसला

Essel Group Debt Crisis: Subhash Chandra की संपत्ति हस्तांतरण पर NCLT की रोक, NCLAT पहुंची बैंक