India-UAE दोस्ती की नई मिसाल, PM Modi के विमान को F-16 फाइटर जेट्स ने किया एस्कॉर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विमान के शुक्रवार को खाड़ी देश के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते ही एक विशेष सम्मान के रूप में, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एफ-16 लड़ाकू विमान ने उनकी अगवानी की। मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात के दौरान कहा ‘‘ आज आपकी वायु सेना ने जिस तरह मेरी आगवानी की वह भारत के लोगों के लिए सम्मान की बात है। काफी समय से हमारी फोन पर बातचीत हो रही थी, लेकिन मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए उत्सुक था। आज आपसे मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई।’’

शेख मोहम्मद बिन जायद ने प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर उनका स्वागत किया, जो दोनों देशों के बीच गहरी मित्रता को दर्शाता है। मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘मैं अपने भाई और यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का अबू धाबी हवाई अड्डे पर मेरा विशेष स्वागत करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक

Shivpal Yadav बोले- Jaswantnagar में कोशिश भी कर ले Congress, नहीं मिलेगा कोई वोट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, 28 सितंबर को पूरे Maharashtra में Congress का प्रदर्शन

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया