वाराणसी के विश्वनाथ कॉरिडोर के पास स्थित गोयनका छात्रावास का एक हिस्सा गिरा, मजदूरों की मौत

By आरती पांडे | Jun 01, 2021

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में मंगलवार सुबह ललिता घाट के पास निर्माण कार्य के दौरान सुबह गोयनका छात्रावास परिसर का एक हिस्सा गिर गया है। इसमें दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात घायल है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में गोयनका छात्रावास परिसर का एक हिस्सा गिरने से दो मजदूरों अमीनुल मोमिन और एबाउल मोमिन की मौत हो गई है जबकि सात मजदूर घायल हो गए हैं। यह सभी पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे हैं। काशी विश्‍वनाथ कॉरिडोर के निर्माण के लिए बड़े इलाके में अधिग्रहण किया गया है।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में जारी रहेगी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, कोविड के इलाज का किया बहिष्कार

काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में जर्जर हो चुके दो मंजिला मकान के मंगलवार सुबह भरभराकर गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। विश्वनाथ कॉरिडोर में कार्य करने वाले आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। घायलों का शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया।  

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप