By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2016
एथेंस। यूनान के जैंकिथॉस द्वीप में बाढ़ आने से 32 वर्षीय एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गयी। अग्निशमन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार और रविवार को जैंकिथॉस द्वीप और यूनान की राजधानी एथेंस में भारी बारिश हुयी। बाढ़ के कारण आपातकालीन सेवाओं के लिए 470 फोन कॉल की गईं।
उन्होंने बताया कि जैंकिथॉस द्वीप में एक व्यक्ति की डूब कर मौत हो गयी। वह कई घंटों से लापता था। इसके अलावा बाढ़ के कारण कारों में फंसे 20 व्यक्तियों को भी बचाया गया है। बारिश के कारण रविवार को एथेंस की मुख्य सड़कों का यातायात कई घंटे तक बाधित रहा। बेसमेंट में फंसे अनेक व्यक्तियों ने आपातकालीन बचाव सेवा के लिए फोन किया।