असम: नागरिकता का मुकदमा लड़ रहे एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2022

मोरीगांव (असम)| राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) में नाम होने के बावजूद विदेशी (नागरिक)अधिकरण में मुकदमा लड़ रहे 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर मोरीगांव जिले में आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया किबोरखाल गांव के मणिक दास के परिवार ने दावा किया है कि दास को, अपनी भारतीय नागरिकता साबित करने के लिए अधिकरण की कार्यवाही का सामना करने के दौरान मानसिक प्रताड़ना और परेशानी झेलनी पड़ी, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने कहा कि दास रविवार से लापता था और मंगलवार शाम को उसके घर के पास एक पेड़ से लटका हुआ उसका शवमिला।

प्रमुख खबरें

UN Peacekeepers पर हमले करने वालों की तय हो जवाबदेही, संयुक्त राष्ट्र में बोला भारत

UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार के डांवाडोल रुख से बढ़ सकती है सवर्णों की चिंता!

Trump की पार्टी हारी, मस्क ने कौन सा पोस्ट हटा दिया?

Gaffar Market आग के बाद CTI ने की 100 करोड़ के राहत कोष की मांग