गुरुग्राम में अवैध संबंध के शक में व्यक्ति ने बहू समेत 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2021

गुरुग्राम/चंडीगढ़, हरियाणा के गुरुग्राम जिले में मंगलवार तड़के 58 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पुत्रवधू और किरायेदार के परिवार के तीन सदस्यों की कथित रूप से हत्या कर दी और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर कहा कि व्यक्ति को संदेह था कि उसकी पुत्रवधू के किरायेदार के साथ अवैध संबंध हैं। पुलिस के अनुसार राजेंद्र पार्क थानाक्षेत्र में पूर्व सैन्यकर्मी राव राय सिंह ने रात करीब ढाई बजे अपनी पुत्रवधू सुनीता, किरायेदार कृष्ण कुमार, उसकी पत्नी एवं दो बच्चों पर धारदार हथियार से हमला किया और बाद में उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर अपना गुनाह कबूल कर लिया।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश