नेपाल में 59 यात्रियों को ला रहा विमान ‘रनवे’ पर फिसला, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2024

काठमांडू। नेपाल की निजी विमानन कंपनी ‘बुद्ध एयर’ का एक विमान बृहस्पतिवार की रात लुम्बिनी प्रांत में उतरते समय ‘रनवे’ पर फिसल गया। एक मीडिया खबर के अनुसार वाहन में 59 लोग सवार थे। घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की कोई खबर नहीं है। 

उन्होंने बताया कि चालक दल के चार सदस्यों समेत विमान में सवार सभी 59 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने बताया कि विमान रनवे पर है और हवाई अड्डा अभी बंद है। ‘बुद्ध एयर’ ललितपुर की एक निजी एयरलाइन है। यह नेपाल के भीतर घरेलू उड़ानों के साथ-साथ भारत, मुख्य रूप से वाराणसी के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करती है।

प्रमुख खबरें

16 साल बाद कश्मीर से ये क्या उठा लाई सेना, हिल जाएगा भारत!

आईपीएल 2026 में तूफान मचाने के बाद मुकुल चौधरी का बयान, कहा- पिता का सपना पूरा करने की खुशी

Randeep Hooda और Lin Laishram ने दुनिया को अपनी बेटी NYOMICA से रूबरू कराया

बिहार की सियासत छोड़ Delhi पहुंचे Nitish Kumar, Rajya Sabha MP की शपथ लेकर शुरू की नई पारी