सामंथा अक्किनेनी से मंदिर में रिपोर्टर ने पूछा निजी सवाल, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2021

भारतीय अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य फैंस के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं लेकिन हाल ही में उनके अलग होने की अफवाहों ने उनके कई प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया है।

हाल ही में सामंथा जब गयातिरुमला मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंची तो वहां पर एक रिपोर्टर ने अभिनेत्री सामंथा से नागा चैतन्य से अलग होने की खबरों के बारे में पूछा तो अभिनेत्री ने तंज कसते हुए कह दिया कि मैं मंदिर में आई हूं। क्या आपको इससे  कोई मतलब नहीं है?

इसे भी पढ़ें: राधिका मदान ने कैसे तय किया टीवी से बॉलीवुड का सफर? खुद खोला अपना राज

आपको बता दें कि यह अफवाह तब शुरू हुई जब सामंथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना नाम बदल दिया था। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम के साथ चैतन्या का सरनेम अक्कीनेनी जोड़ा था लेकिन हाल ही में अभिनेत्री ने उसे हटा दिया है। इससे उनके प्रशंसक यह मान रहे हैं कि वे दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि इस लोकप्रिय जोड़ी ने इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और साथ ही इस विवाद पर छुपी कस रखी है।

 

सामंथा अक्किनेनी ने तेलुगु और तमिल फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह अब तक 45 से अधिक फिल्में कर चुकी हैं। साथ ही चार फिल्म फेयर पुरस्कार, दो नंदी पुरस्कार, 6 दक्षिण भारतीय फिल्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं।सामंथा अपने आकर्षक पोस्ट और लुक्स को लेकर इंस्टाग्राम पर काफी सुर्खियों  में रहती हैं। कुछ महीने पहले हुए एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने कहा था कि वे कुछ महीनों के लिए शोविज से ब्रेक लेना चाहती हैं। वह लगातार 11 साल से काम कर रही हैं। ऐसे में अब उन्हें एक ब्रेक की आवश्यकता है।

प्रमुख खबरें

Rishikesh के निकट लक्ष्मण झूला क्षेत्र में दो लोग Ganga में डूबे, तलाश जारी

Startup 10 साल में 300 गुना बढ़े, यूनिकॉर्न का घर बना भारत : केंद्रीय मंत्री Jitendra Singh

बिन पानी मछली की तरह तड़प रहे हैं, Congress-SP और BSP पर Yogi Adityanath का तंज

सर्वखाप ने BJP व JJP के सार्वजनिक कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णय लिया