संबित पात्रा का 'भारत जोड़ो यात्रा’ पर तीखा हमला, कहा- कांग्रेस कभी भारत को एकजुट नहीं कर सकती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2022

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा नेता संबित पात्रा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस कभी भी देश को एकजुट नहीं कर सकती। भाजपा प्रवक्ता ने गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘एक तरफ विश्वास है, जिसने गुजरात के लोगों के सहयोग से 27 साल तक विकास किया। हर गुजराती को गर्व होता है कि उसने गुजरात का निर्माण किया है। आपने (गुजरातियों ने) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा किया और उन्होंने इसके बदले में आपको अस्पताल, बिजली, पानी और सड़कें उपलब्ध कराईं।’’

इसे भी पढ़ें: सिखों के धार्मिक आयोजन में कमलनाथ के पहुंचने पर विवाद, भाजपा ने कार्यक्रम स्थल का ‘‘शुद्धिकरण’’ किया

उन्होंने कहा, ‘‘ये लोग (आम आदमी पार्टी) सिर्फ पांच रुपए के काम के लिए 5,000 रुपए के विज्ञापन देते हैं। आपको (गुजरात के युवाओं को) ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।’’ भाजपा नेता ने दावा किया, ‘‘मैंने सांसद बनने के बाद कई बार दिल्ली का दौरा किया। मैंने अपने एक दोस्त से पूछा कि असल में ये दिल्ली का शिक्षा मॉडल क्या है, तो उसे बताया कि दिल्ली के शिक्षा मॉडल का भी हाल कुछ वैसा ही है, जैसा वर्तमान में शराब माफिया से जुड़े खुलासे में हो रहे हैं।

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी