Varanasi Sex Racket | वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में संचालित ‘सेक्स रैकेट’ का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Jul 19, 2025

वाराणसी में एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। वाराणसी कैंट थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में काम कर रहे देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करके पांच लोगों को गिराफ्तार किया गया है। एडीसीपी वरुणा नीतू कादयान ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के प्रीतम कांप्लेक्स के बेसमेंट में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार गिरोह चलाए जाने की सूचना मिली थी, सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम छापेमारी कर मौके से तीन युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि यह पूरा नेटवर्क फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए चलाया जा रहा था। पुलिस सभी आरोपियों के मोबाइल डेटा और संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भी जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान कथित नेटवर्क संचालक पंकज चौबे को भी गिरफ्तार किया गया है, जो पहले भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है।

इससे हले गुरुग्राम पुलिस ने मानेसर की एक इमारत में दो स्पा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि आईएमटी मानेसर के सेक्टर-2 स्थित आम्रपाली इमारत में ऑस्कर और गोल्डन ग्रेविटी के नाम से दो स्पा हैं, जिसमें कुछ महिलाएं स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित कर रही हैं। इसके बाद मंगलवार को पुलिस टीम ने छापेमारी की। 

इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ED का एक्शन, गूगल और मेटा को भेजा नोटिस

थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया, ‘‘हमने अपने जवानों को एक फर्जी ग्राहक बनाकर दोनों स्पा सेंटर में भेजा। उन्होंने संचालकों से मुलाकात की और रेट तय करके महिलाओं की मांग की, जिस पर संचालक मान गए। उसने एक स्पा सेंटर में एक जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में भी पाया। उससे संकेत मिलने पर हमने स्पा पर छापा मारा और एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।’’ 

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary ने Bihar में महिला पुलिसकर्मियों को 4700 दोपहिया वाहन सौंपे

US Inflation: जुलाई में 3.7% पर अटकी महंगाई दर, Fed के Interest Rates बढ़ाने की संभावना ने बढ़ाई हलचल

Nepal Flood: CM Yogi ने महराजगंज और कुशीनगर प्रशासन को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

MMDR Act के खिलाफ Supreme Court जाएगी झारखंड सरकार, 14,000 करोड़ राजस्व नुकसान का दावा