"यमुना प्राधिकरण के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण बैठक, बोर्ड बैठक से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद"

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 17, 2026

जेवर, 17 अगस्त 2026। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास, बढ़ती महंगाई तथा जमीनों के मूल्य में हुई वृद्धि को देखते हुए किसानों को उनकी भूमि का उचित एवं न्यायसंगत मुआवजा दिलाए जाने के संबंध में आज जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने यमुना प्राधिकरण के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ एक अहम बैठक की।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा “यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के विकास में यहां के किसानों का सबसे बड़ा योगदान है। किसानों ने प्रदेश के विकास, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और औद्योगिक प्रगति के लिए अपनी जमीन दी है। इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है कि बदलते समय, बढ़ती महंगाई और भूमि मूल्यों को ध्यान में रखते हुए किसानों को उनकी जमीन का न्यायोचित मूल्य मिले। आज प्राधिकरण के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ इस विषय पर सकारात्मक और गंभीर चर्चा हुई है।”

धीरेन्द्र सिंह ने आगे बताया कि "यमुना प्राधिकरण के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण तथा नोएडा प्राधिकरण द्वारा भी किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे की दरों में शीघ्र वृद्धि किए जाने की दिशा में कार्यवाही अपेक्षित है। इससे जनपद गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण क्षेत्रों के किसानों को बढ़ती भूमि कीमतों एवं वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों के अनुरूप उचित मुआवजा मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।" जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस विषय को प्राधिकरण के समक्ष मजबूती से रखा गया है और आज प्रस्तावित यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक से किसानों के मुआवजे में वृद्धि को लेकर सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है।"

जेवर विधायक ने कहा कि "विकास और किसान हित एक-दूसरे के पूरक हैं। जिन किसानों ने अपनी जमीन देकर गौतमबुद्ध नगर को औद्योगिक एवं आर्थिक विकास का प्रमुख केंद्र बनाने में योगदान दिया है, उन्हें विकास से उत्पन्न आर्थिक समृद्धि का न्यायोचित लाभ मिलना चाहिए।"

प्रमुख खबरें

Piyush Goyal को BJP में बड़ी जिम्मेदारी, क्या Modi Cabinet में अब होगा फेरबदल?

Galle Test: India ने Sri Lanka को समेटा, 178 रनों की विशाल बढ़त हासिल; जीत की तरफ कदम!

20 साल छोटी Shubhra Shetty को डेट कर रहे हैं Anurag Kashyap, खुलकर की प्यार की बातें

Meta पर California में मुकदमा शुरू, अमेरिकी राज्यों ने 1.4 लाख करोड़ डॉलर का हर्जाना मांगा