Coffee Side Effects: समर में कॉफी का एक घूंट बन सकता है आपके लिए जहर, हो सकती हैं ये समस्याएं

By अनन्या मिश्रा | Jun 28, 2024

गर्मियों में थोड़ी देर के लिए भी घर से बाहर जाने से शरीर की एनर्जी कम होने लगती है। भीषण गर्मी और धूप से बचाव करने के लिए हमें अपनी डाइट का सही ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। साथ ही ऐसे खाने से दूरी बनानी चाहिए, जो गर्मियों में आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाए। ऐसा ही एक फूड आइटम कॉफी है। हर व्यक्ति रोजाना दिन में एक-दो कप कॉफी पी लेता है। वहीं भीषण गर्मी में भी लोग ऑफिस आदि में कॉफी पीते हैं। भले ही एक कप कॉफी काम में एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करती हो, लेकिन इसमें मौजूद कैफीन स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। 

इसे भी पढ़ें: Testosterone Deficiency: पुरुषों के लिए बेहद जरूरी होता है टेस्टोस्टेरोन हार्मोन, इसकी कमी से हड्डियां हो सकती हैं कमजोर

डिहाइड्रेशन

कॉफी में कैफीन की मात्रा पायी जाती है। वहीं अगर आप कॉफी का अधिक सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर का टेंपरेचर बढ़ सकता है और पसीने की मात्रा बढ़ सकती है। शरीर में पानी की कमी होने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन होना एक आम परेशानी है, ऐसे में आप कॉफी की जगह पानी पीते रहें। इससे आपका शरीर भी ठंडा रहेगा।

शरीर का तापमान बढ़ना

कॉफी में मौजूद कैफीन आपके शरीर के टेंपरेचर को बढ़ाने का काम कर सकती है। जो गर्मी में आपके लिए असहनीय हो सकता है। शरीर का तापमान बढ़ने से पसीना अधिक आ सकता है, जोकि थकान और चक्कर का कारण बन सकता है। वहीं इस मौसम में कॉफी का सेवन करने से मतली जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। 

नींद में कमी आना

बहुत सारे लोग देर रात तक काम करने के दौरान कॉफी पीते हैं। लेकिन यह आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। इसमें कैफीन की मात्रा होती है, जो आपकी नींद की क्वालिटी को खराब कर सकती है। वहीं पर्याप्त नींद न लेने के कारण आप अधिक बेचैन व थके हुए लग सकते हैं।

हार्ट अटैक का खतरा

अधिक कैफीन का सेवन करने से दिल का दौरा और हाई ब्लड प्रेशर का अधिक खतरा रहता है। वहीं दिल की बीमारी से परेशान लोगों के लिए कॉफी पीना सही नहीं माना जाता।

प्रमुख खबरें

SRH की जीत के हीरो Ishan Kishan, बोले- Captain Pat Cummins के आने से आत्मविश्वास बढ़ा

Lauki Dahi Tikhari Recipe: Summer में पेट को देगी ठंडक, ट्राई करें लौकी की यह Healthy और टेस्टी Special डिश

Gayatri Devi Birth Anniversary: Indira Gandhi से दुश्मनी, Emergency में जेल... ऐसी थी गायत्री देवी Royal Life

Kedarnath Yatra पर मौसम का ब्रेक, Dehradun में Weekend पर भारी ट्रैफिक का Alert