पुणे में एक छोटा प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले में सोमवार को एक सीट वाला छोटा प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार महिला पायलट घायल हो गईं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा पूर्वान्ह करीब साढ़े 11 बजे इंदापुर तहसील के कदबनवाड़ी में हुआ। 

एक निजी विमानन स्कूल के इस विमान ने पुणे के बारामती हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। अधिकारी ने बताया कि पायलट भावना राठौड़ को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि विमान क्षतिग्रस्त हो गया है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक

Shivpal Yadav बोले- Jaswantnagar में कोशिश भी कर ले Congress, नहीं मिलेगा कोई वोट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, 28 सितंबर को पूरे Maharashtra में Congress का प्रदर्शन