Meloni Wishes Modi: PM मोदी के जन्मदिन पर आया इटली से खास मैसेज, जानें क्या लिखा

By अभिनय आकाश | Sep 17, 2024

पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीन बार देश का प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाने वाले नरेंद्र दामोदरदास मोदी 74 साल के हो गए। इस अवसर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष के अलावा तमाम विपक्षी नेताओं भी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। पीएम मोदी को रूस, ऑस्ट्रेलिया और इटली की तरफ से भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारत के पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए मैसेज में उन्होंने इटली और भारत के बीच मजबूत और बड़ते संबंधों के साथ वैश्विक चुनौतियों का मिलकर सामना करने की आपसी प्रतिबद्धता भी दिखाई। 

इसे भी पढ़ें: Russia ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर हिंदी में ये क्या बोल दिया, भावुक हो गए सभी!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मेलोनी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मुझे यकीन है कि हम इटली और भारत के बीच अपनी दोस्ती और सहयोग को मजबूत करना जारी रखेंगे। ताकी वैश्विक चुनौतियों का मिलकर सामना किया जा सके। रूस और ऑस्ट्रेलिया के बधाई संदेशों ने सभी को हैरान कर दिया है। रूस और ऑस्ट्रेलिया ने पीएम मोदी को हिंदी में बधाई दी है। भारत में तैनात रूसी राजदूत ने कहा है कि पीएम मोदी रूस के सच्चे दोस्त हैं। रूस और भारत की रणनीतिक साझेदारी के कट्टर समर्थक हैं। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 74वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हैं। रूसी राजदूत ने प्रधानमंत्री मोदी को सफलता की मंगल कामनाएं देते हुए कहा कि पीएम मोदी स्वस्थ्य रहे और चिरंजीवि हों। 

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र में भारत को वीटो पावर दिलाकर ही मानेगा अमेरिका! दोस्त रूस से क्या कर लेगा किनारा?

मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आजाद भारत में जन्म लिया था। वर्ष 1950 में 17 सितंबर को उनका जन्म हुआ। इस साल नौ जून को उन्होंने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिये प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 26 मई 2014 को मोदी को देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार शपथ दिलायी। पांच बरस बाद 2019 में भाजपा ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर चुनाव जीता और उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की थी। केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के प्रमुखों, केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वह अपने अथक परिश्रम, लगन और दूरदर्शिता से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आए हैं और उन्होंने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। 

प्रमुख खबरें

Deepathoon पर 28 नवंबर को जलेगा दीप, Supreme Court ने CRPF को सौंपी सुरक्षा की जिम्मेदारी

TMC बागी Ritabrata Banerjee को झटका, High Court ने LoP और चीफ व्हिप की नियुक्ति रद्द की

शादी के 13 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बनेंगे Arjun Bijlani और Neha Swami, इस दिन लेंगे दोबारा सात फेरे

Bihar में किसानों की आय बढ़ाने के लिए Krishi Road Map और Organic Farming को मिलेगी गति