दिल्ली के सीमापुरी इलाके में मिला संदिग्ध बैग, जांच में जुटी एनएसजी

By अनुराग गुप्ता | Feb 17, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सीमापुरी इलाके में स्थित एक मकान में एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ है। जिसके तत्काल बाद बम निरोधक दस्ता और दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंची और बैग के सामान की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि सीमापुरी इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीसीपी शाहदरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच अभी जारी है। दिल्ली पुलिस के सूत्र ने बताया कि गाजीपुर आरडीएक्स मामले की जांच के दौरान स्पेशल सेल को पुरानी सीमापुरी स्थित इस मकान की जानकारी मिली। स्पेशल सेल की टीम जब यहां पहुंची तो यह घर बंद था और एक संदिग्ध बैग मिला। जिसके बाद एनएसजी को इसकी सूचना दी गई। 

इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना की  

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुराने सीमापुरी स्थित घर के कुछ किराएदार फरार हैं और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

प्रमुख खबरें

भारत ने सऊदी अरब पर हूथी हमलों की निंदा की, शिपिंग रूट के लिए खतरे की चेतावनी दी

Rahul Gandhi का बड़ा हमला: System को सवाल पूछने वाले Students नहीं, सिर्फ अंधभक्त चाहिए

Russia से तेल खरीद पर US Tariff के बीच बोले Kirti Vardhan Singh, जनता का हित सर्वोच्च प्राथमिकता

Tirupati Laddu: पिछली सरकार में 230 करोड़ का मिलावटी घी पहुंचा, TDP ने ED जांच का दिया हवाला