दिखाया युद्ध का खौफनाक ट्रेलर! ईरान का 'मछली बम' तबाही मचाएगी?

By अभिनय आकाश | Apr 21, 2026

युद्ध के राउंड टू के लिए ईरान की तैयारियों का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस बार भी ईरान की मिसाइलों का जखीरा दुश्मन के होश फास्ता कर देगा। लेकिन युद्ध में पहली बार ईरान का मछली बम समंदर में तबाह हिलाएगा। मछली जैसा दिखाई देने वाला यह बारूदी बम है जो पानी के अंदर बड़े से बड़े शिप को तबाह करने का मादा रखता है। पानी के भीतर कैसे यह बम अटैक करता है, उसका ट्रेलर ईरान ने अमेरिका को दिखा दिया है। छोटे-छोटे बम पानी में कुछ इस तरह तैरते हैं और फिर टारगेट को पानी में ही उड़ा देते हैं। ईरान का एआई वीडियो का ट्रेलर धमाकेदार है। यह ईरान की अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी है। जहां एक से एक मिसाइल और ड्रोन भरे पड़े हैं। खुद आईआरजीसी एयररोस्पेस कमांडर जनरल मौसवी ने वीडियो रिलीज़ किया है। अमेरिका इजराइल को धमकी देते हुए दो टूक कहा कि सीज फायर के दौरान ईरान ने अपनी मिसाइल और ड्रोन क्षमता पहले से भी तेजी से बढ़ाई है। दुश्मन अपने हथियार भंडार दोबारा नहीं बना पाया और विदेशों से हथियार मंगाने को मजबूर है। ईरान की यह तैयारी इसलिए भी है क्योंकि जंग के दूसरे राउंड के संकेत मिलने लगे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Iran का America को दोटूक जवाब, कहा- बार-बार बदलती शर्तों पर नहीं होगी Peace Talks

 इस बार भी ईरान की मिसाइलें उसका सबसे बड़ा हथियार साबित होंगी। ईरान को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। पता चला है कि अमेरिका की तरफ से ईरान को नुकसान तो खूब हुआ लेकिन ईरान के सैन्य क्षमता अभी भी बरकरार है। रिपोर्ट बताती है कि ईरान ने अपनी अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी से हथियारों को निकालना शुरू कर दिया है। कई हफ्तों की जंग के बावजूद ईरान की सैन्य ताकत का बड़ा हिस्सा भी बचा हुआ है। ईरान के पास अभी भी अपने ड्रोन जखीरे का करीब 40% हिस्सा मौजूद है। इतना ही नहीं ईरान के 60% से ज्यादा मिसाइल लांचर भी सक्रिय हैं। अप्रैल 2026 की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के पास करीब 70% बैलस्टिक मिसाइलें बची हैं। यानी साफ है कि ईरान के पास अभी भी हजारों मध्यम और कम दूरी की मिसाइलें हमले के लिए तैयार हैं। और अगर फिर से युद्ध भड़का तो इनका इस्तेमाल वो दुश्मन के खिलाफ करेगा। अपनी इन्हीं मिसाइलों के दम पर ईरान ट्रंप की शर्तों को मानने से इंकार कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा